फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: सीआरपीएफ की 28 बटालियन ने मनाया 55वां स्थापना दिवस, वीर शहीदों को किया याद

Sun, 03 Apr 2022 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सीआरपीएफ की 28 बटालियन ने श्रीनगर में 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान बटालियन ने अपने वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
CRPF 28 Battalion Foundation Day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 28 बटालियन ने 55वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। 28 बटालियन ने अपने वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। वहीं, बटालियन के मुख्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान कमांडेंट जितेंद्र कुमार ने बटालियन मुख्यालय के क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। उन्होंने देश की रक्षा में अपने सर्वोत्तम बलिदान देने वाले 28 बटालियन के शहीदों को श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम में श्रीनगर उत्तर के सीआरपीएफ उप महानिरीक्षक रनदीप कुमार राणा, श्रीनगर दक्षिण सीआरपीएफ उप महानिरीक्षक जोन ए मेथ्यू विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कमांडेंट जितेंद्र कुमार ने 28 बटालियन के जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कश्मीर वासियों को नवरात्रि और रमजान के पावन महीने की शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें