फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in J&K: पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, अनंतनाग-किश्तवाड़ सड़क मार्ग बंद, जानें मौमस का हाल

Tue, 10 Oct 2023 12:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत जेड गली, साधना टाप, जोजीला टॉप आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अक्तूबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा।  
विज्ञापन
जोजिल पास मार्ग पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को धूप निकली है। बीती रात हुई बारिश और आंधी के चलते तापमान में गिरावट आई है। रात को लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। उधर, श्रीनगर में आज हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे पहले सोमवार को प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। मैदानी इलाकों में बारिश, तेज हवाएं चलीं। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 14 अक्तूबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा।

विज्ञापन

जोजिला पास पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत जेड गली, साधना टाप, जोजीला टॉप आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। सिंथन टॉप पर हिमपात से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-244 यानी अनंतनाग-सिंथन-किश्तवाड़ रोड यातायात के लिए बंद हो गया है। इसे बहाल करने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास शुरू किए गए हैं। उधर, जोजिला पास पर बर्फबारी हुई है। इसके चलते श्रीनगर-लेह मार्ग कई घंटे ठप रहा, जिसे अब बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर समेत कश्मीर के कई इलाकों में सोमवार की शाम 3.30 बजे शुरू बारिश का सिलसिला रात तक जारी था। मौसम में आए बदलाव से पूरे कश्मीर में ठंडक बढ़ गई है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने से आगामी दिनों में अचानक ठंड बढ़ने के आसार हैं। जम्मू समेत संभाग के अन्य कई हिस्सों में सोमवार दोपहर बाद बादल छा गए थे। रात को जम्मू में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें