जम्मू और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को धूप निकली है। बीती रात हुई बारिश और आंधी के चलते तापमान में गिरावट आई है। रात को लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। उधर, श्रीनगर में आज हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे पहले सोमवार को प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। मैदानी इलाकों में बारिश, तेज हवाएं चलीं। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 14 अक्तूबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा।