फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा में जमात के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जमात-ए-इस्लामी टेरर फंडिंग मामले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को कश्मीर में पांच स्थानों पर छापा मारा। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि जमात के खिलाफ रविवार की कार्रवाई को जारी रखते हुए एनआईए ने सोमवार को पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर बांदीपोरा में पांच स्थानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन भी जिनके यहां कार्रवाई की गई, उनमें जमात के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं। अधिकारी के अनुसार तलाशी के दौरान संदिग्धों के ठिकानों से विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। फिलहाल मामले में जांच जारी है। एनआईए ने रविवार को 14 जिलों में जमात के 56 ठिकानों पर छापे मारे थे।
एनआईए की कार्रवाई दमनकारी नीति: महबूबा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जमात पर हुई एनआईए की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। महबूबा ने ट्वीट में कहा कि जमात पर एनआईए की कार्रवाई भारत सरकार के तथाकथित अभिन्न भाग के खिलाफ युद्ध छेड़ने का प्रतीक है। एक विचारधारा को एक बेहतर विचार से लड़ने के बजाय यह विरोधाभासी विचार को कुचल रहे हैं। वहीं एक अन्य ट्वीट में महबूबा ने कहा कि इस तरह के दमनकारी उपाय अस्थायी रूप से काम कर सकते हैं, लेकिन लंबे समय में यह अनुपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच की खाई हर गुजरते दिन के साथ चौड़ी होती जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें