फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झेलम रिवरफ्रंट परियोजना से श्रीनगर में पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे: एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/जम्मू। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि श्रीनगर में झेलम रिवर फ्रंट परियोजना से इस क्षेत्र में पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे। सोमवार को श्रीनगर में जीरो ब्रिज का दौरा कर साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर झेलम दरिया के हो रहे सौंदर्यीकरण का मौके पर जायजा लेने के दौरान सिन्हा ने यह बात कही।
विज्ञापन

एलजी ने कहा कि झेलम दरिया कश्मीर की संस्कृति और इतिहास को दर्शाता है। झेलम के सौंदर्य मूल्य को देखते हुए एलजी ने वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर विकास कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्य तय समयावधि पर पूरे हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने अंतर विभागीय स्तर पर समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा, ताकि जमीन पर बेहतर परिणाम सामने आएं। उपराज्यपाल को जानकारी दी गई कि जीरो ब्रिज का दो किलोमीटर का क्षेत्र जोकि अमीरा कदल तक का है वह सितंबर 2021 तक विकसित कर दिया जाएगा।
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग व फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारियों ने संबंधित विभागों की तरफ से तैयार किए गए रोडमैप के बारे में उपराज्यपाल को विस्तार से जानकारी दी। साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन केशव वर्मा ने झेलम दरिया पर चल रहे विकास कार्य के बारे में जानकारी दी। जम्मू में भी तवी रिवर फ्रंट पर कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। मौके पर शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, मंडलायुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोले, श्रीनगर के जिला उपायुक्त मोहम्मद एजाज व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें