फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में तालिबान से बेहतर हुकूमत की उम्मीद-फारूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रें स के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अफगानिस्तान मे तालिबान से बेहतर हुकूमत की आशा है। उम्मीद है कि वे (तालिबान) मानवाधिकारों का सम्मान करेंगे और सभी देशों के साथ मित्रतापूर्ण संबंधों पर जोर देंगे। वह बुधवार को पार्टी के संस्थापक और अपने पिता शेख अब्दुल्ला की 39वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

नेकां सांसद ने कहा कि अफगानिस्तान पर नियंत्रण के बाद अब तालिबान को देश की देखभाल करनी है। मुझे उम्मीद है कि वे सभी के साथ न्याय करेंगे। उन्हें सभी देशों के साथ मित्रतापूर्ण संबंधों पर जोर देना चाहिए। वे अच्छी सरकार बनाएंगे और इस्लामिक विचारधारा के आधार पर सच को लोगों तक पहुंचाएंगे।
एक प्रश्न के उत्तर में फारूक ने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए संघर्ष के प्रति प्रतिबद्ध है। केंद्र शासित प्रदेश में जब भी चुनाव होंगे, उनकी पार्टी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि हमें नहीं मालूम कि चुनाव कब होंगे, लेकिन इस संबंध में हमारी राय स्पष्ट है। जम्मू-कश्मीर में जब कभी चुनाव होंगे, हम चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

-----
विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था जम्मू-कश्मीर को
ज्ञात हो कि केंद्र ने पांच अगस्त, 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर दिया था और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। अनुच्छेद 370 के तहत तत्कालीन जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें