फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती बोलीं: मुस्लिमों को भड़काया जा रहा, गुजरात-यूपी कांड दोहराने की कोशिश, अंग्रेजों जैसा है भाजपा का बर्ताव

Mon, 23 May 2022 04:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुसलमानों को परेशान करने के लिए भाजपा के मुख्यमंत्रियों के बीच होड़ लगी हुई है कि कौन इन्हें ज्यादा परेशान कर सकता है। इसलिए मंदिर और मस्जिद का मुद्दा उठाया जा रहा है। आज अंग्रेजों की तरह भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Pdp Chief Mehbooba Mufti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को भाजपा के खिलाफ तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकार ब्रिटिश राज की तरह बर्ताव कर रही है। लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है। मुस्लिमों को लगातार भड़काया जा रहा है और गुजरात कांड को दोहराने की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि मुसलमानों को परेशान करने के लिए भाजपा के मुख्यमंत्रियों के बीच होड़ लगी हुई है कि कौन इन्हें ज्यादा परेशान कर सकता है। इसलिए मंदिर और मस्जिद का मुद्दा उठाया जा रहा है। देश में इस समय प्रतियोगिता चल रही है कि गुजरात मॉडल लागू करना है या यूपी मॉडल या मध्य प्रदेश मॉडल लागू करना है। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री तो उनसे भी दो कदम आगे बढ़ गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 से पहले अंग्रेजों ने हिंदू और मुसलमानों को लड़ाया था। आज अंग्रेजों की तरह भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री व्यवहार कर रहे हैं। इन सब हालातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश हैं। वह देश के प्रधानमंत्री हैं। लेकिन, उनकी चुपी पर उनकी पार्टी भाजपा समझती है कि वह जो कर रहे हैं, सब ठीक कर रहे हैं।
विज्ञापन



महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने का मकसद सामने आ रहा है। रहबर ए खेल, जीरात और जंगलात के कर्मचारियों को बाहर किए जाने से साफ हो रहा है कि भाजपा क्या चाह रही है। प्रदेश के युवा-युवतियों को नौकरियों से बेदखल करके देश के दूसरे हिस्से के लोगों यहां लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिर से विज्ञापन देने का मतलब यह है कि देशभर से लोग अब इन नौकरियों के लिए आवेदन करेंगे और प्रदेश में पहले से कार्य कर रहे कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। प्रदेश के नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक तरीके से कमजोर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें