सेना कमांडर ने देश की रक्षा के लिए दूरदराज सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों की सराहना की। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में परिचालन प्रभावशीलता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में उनके अथक प्रयासों के लिए सैनिकों का उनका हौसला बढ़ाया। इससे पहले बुधवार को सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने उन्हें लद्दाख में चल रहे विकास के कामों के बारे में अवगत करवाया।
बीआरओ की तरफ से करवाए जा रहे कामों को देखने के बाद कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि यह विकास परियोजनाएं भारतीय सेना की रसद क्षमताओं को बढ़ाएंगी। सीमा सड़क संगठन ने सेना कमांडर को हिमांक और विजयक परियोजनाओं के साथ यहां बनाई जा रहीं महत्वपूर्ण सड़कों के बारे में भी जानकारी दी। सेना कमांडर ने इन परियोजनाओं को पूरा करने में जुटे सैनिकों के प्रयासों को सराहा।