फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehbooba Mufti: अनंतनाग में महबूबा मुफ्ती का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं, चालक को मामूली चोटें आईं

Thu, 11 Jan 2024 04:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अनंतनाग में महबूबा मुफ्ती का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में महबूबा मुफ्ती बाल-बाल बच गईं। हालांकि वाहन चालक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के संगम बिजबेहरा के पास गुरुवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में महबूबा मुफ्ती बाल-बाल बच गईं। हालांकि वाहन चालक को चोटें आई हैं और साथ ही उनके वाहन (स्कार्पियो) को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महबूबा मुफ्ती गुरुवार को श्रीनगर से अनंतनाग जिले के लिए रवाना हुईं। इस दौरान अनंतनाग के संगम बिजबेहड़ा के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। महबूबा मुफ्ती अग्नि पीड़ितों से मिलने के लिए अनंतनाग के खानबल जा रही थीं। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वह अन्य वाहन में सवार को होकर गंतव्य के लिए रवाना हुईं। उधर, हादसे का पता चलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

'पीड़ितों को मिले मुआवजा'

महबूबा मुफ्ती खानबल में अग्नि पीड़ितों के साथ मिलीं और आग की घटना पर दुख प्रकट किया। महबूबा ने कहा कि आग लगने से पीड़ितों बेघर हो गए हैं। सरकार को चाहिए पीड़ितों की भरपूर मदद की जाए। उन्हें मुआवजा दिया जाए, ताकि वे फिर अपने रहने के लिए घर बना सकें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

खानबल में आग लगने से आठ घर हुए थे क्षतिग्रस्त

सोमवार देर रात अनंतनाग जिले के खानबल इलाके में आग लगने से आठ घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि बोट कॉलोनी खानबल में सोमवार रात को अचानक आग लग गई, जिसने कई घरों को चपेट में ले लिया। दमकल वाहनों की मदद से कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड से अब्दुल गनी वानी, अशरफ पुशु, सज्जाद वानी, मुश्ताक हांड्रू, निसार अहमद गद्दा, बेबी जान, मुख्तार अहमद और जावेद अहमद शकसाज के घरों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें