फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: उपराज्यपाल ने की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, लोगों से अमृत महोत्सव में शामिल होने की अपील की

Sat, 13 Aug 2022 12:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि तिरंगा पिछले 75 वर्षों से हमारे नागरिकों की आशाओं और सपनों का प्रतीक रहा है। और एक गौरवशाली भविष्य के लिए हमारा मार्गदर्शन और नेतृत्व कर रहा है।
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर राजभवन में तिरंगा वितरित कर 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने वीर शहीदों और स्वतंत्र सेनानियों को याद किया। साथ ही लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन


आगे एलजी मनोज सिन्हा ने कहा आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है। यह ध्वज पिछले 75 वर्षों से हमारे नागरिकों की आशाओं और सपनों का प्रतीक रहा है। और एक गौरवशाली भविष्य के लिए हमारा मार्गदर्शन और नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर, सभी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर 'आजादी के अमृत महोत्सव' में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें