फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: जेवान में बन रहा है पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट आवास, LG ने जांचा निर्माणकार्य

Sun, 14 May 2023 03:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर के जेवान में पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे ट्रांजिट आवास पर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर के जेवान में पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे ट्रांजिट आवास पर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने निर्माणस्थल का दौरा किया और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


एलजी के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, "जेवान में पीएम पैकेज के कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट आवास के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए साइट पर निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।"

जेवान में हाउसिंग कॉलोनी में 936 आवासीय इकाइयों वाले 39 ब्लॉक होंगे। इससे पहले उपराज्यपाल ने इस साल अप्रैल के महीने में बारामुला, बांदीपोरा, गांदरबल और शोपियां में पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित 576 आवासीय आवासों का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें