फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख महोत्सव 2026 का आगाज: शिलॉन्ग से अंडमान तक कलाकारों का जमावड़ा, 47 कलाकार देंगे फ्यूजन प्रस्तुति

Sat, 26 Sep 2026 01:52 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लेह में तीन दिवसीय लद्दाख महोत्सव 2026 शुरू हो गया है जिसमें शिलॉन्ग चैंबर कॉयर, अंडमान-निकोबार का सांस्कृतिक दल और नॉर्थ जोन के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
लद्दाख महोत्सव 2026 - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिवसीय वार्षिक लद्दाख महोत्सव 2026 का शनिवार को आगाज हो गया। इस बार महोत्सव में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकार और सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इससे लद्दाख की संस्कृति के साथ देश के विभिन्न राज्यों की लोक और संगीत परंपराओं को भी मंच मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख महोत्सव 2026 - फोटो : सूचना विभाग
उद्घाटन में शिलॉन्ग चैंबर कॉयर की प्रस्तुति
पर्यटन एवं संस्कृति सचिव संजीत रोड्रिग्स ने बताया कि इस साल महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विस्तार किया गया है। उद्घाटन समारोह में शिलॉन्ग चैंबर कॉयर मुख्य आकर्षण रहेगा। 25 सदस्यों वाला यह समूह लेह पहुंच चुका है और प्रस्तुति के लिए रिहर्सल कर रहा है। शनिवार शाम सात बजे होने वाली इसकी प्रस्तुति को लेकर स्थानीय लोगों और लेह पहुंचे पर्यटकों में उत्साह है।

अंडमान-निकोबार का सांस्कृतिक दल भी शामिल
महोत्सव के तहत स्टेट इन फोकस पहल के अंतर्गत अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 14 सदस्यीय विशेष सांस्कृतिक दल को आमंत्रित किया गया है। यह दल सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अगले तीन दिनों में अपनी प्रस्तुतियां देगा। इसके जरिए लद्दाख के लोगों और पर्यटकों को अंडमान-निकोबार की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

नॉर्थ जोन फ्यूजन कॉन्सर्ट होगा खास
महोत्सव में नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर के सहयोग से एक विशेष फ्यूजन कॉन्सर्ट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों के कलाकारों को मिलाकर 47 सदस्यीय दल तैयार किया गया है। कलाकार विभिन्न उत्तर भारतीय संस्कृतियों और संगीत परंपराओं का संगम पेश करेंगे।

स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मंच
रोड्रिग्स ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में लद्दाख के सभी जिलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को जगह देने की कोशिश की गई है। साथ ही उभरते और नई पीढ़ी के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा महोत्सव का उद्देश्य लद्दाख की स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को सामने लाने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों की सांस्कृतिक विविधता से लोगों को परिचित कराना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें