फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: लक्षित हत्या के दोषियों का पता बताने वालों को मिलेगा 10 लाख का इनाम, डीजीपी ने की घोषणा

Sun, 05 Nov 2023 06:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस महानिदेशक ने कड़े शब्दों में कहा कि आतंकी हमला करने वालों और उनके सहयोगियों को बख्शा नहीं जाएगा। आर आर स्वैन ने नकद इनाम की घोषणा करते हुए आगे कहा कि वे इन तीन मामलों को सुलझाने के बहुत करीब हैं।
विज्ञापन
IPS officer RR Swain - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि बारामुला में पुलिस कर्मी और पुलवामा में श्रमिक की हत्यारों का पता बताने वाले को पुलिस दस लाख का इनमा देगी।  पुलिस महानिदेशक ने कड़े शब्दों में कहा कि आतंकी हमला करने वालों और उनके सहयोगियों को बख्शा नहीं जाएगा। हाल ही में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने एक इंस्पेक्टर मसरूर अली पर गोली चला दी, जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


इसके अलावा पुलवामा के ट्रुमची नौपोरा में एक गैर-स्थानीय मजदूर मुकेश कुमार और बारामुला के पट्टन के वेलू उरलपोरा में हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद की अज्ञात आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

आर आर स्वैन ने नकद इनाम की घोषणा करते हुए आगे कहा कि वे इन तीन मामलों को सुलझाने के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आतंकवादियों को वाहन और फोन उपलब्ध कराकर, आश्रय देकर या किसी भी तरह से मदद करके उनका समर्थन किया है, उनसे कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें