श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने शुक्रवार को 2 भगोड़ों को गिरफ्तार किया। दोनों 12 साल से गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर इंचार्ज पुलिस पोस्ट सोइबुग के नेतृत्व में पुलिस दल ने सोइबुग बडगाम में इन्हें गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि आरोपियों की पहचान फयाज अहमद गनी पुत्र अली मोहम्मद गनी निवासी हाजीबाग सोइबुग और मंजूर अहमद कुमार पुत्र सलाम कुमार निवासी सनूर मागाम के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में केस दर्ज थे। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।