श्रीनगर। कश्मीरी पंडित सतीश टिक्कू हत्याकांड की जांच संबंधी पुनर्विचार याचिका में सुनवाई फिर टल गई। टिक्कू के परिवार से वकील उत्सव बैंस ने प्र्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को सुनवाई स्थगित करने का ई-मेल के जरिये आग्रह किया था। इस पर कोर्ट ने 11 अगस्त तक के लिए सुनवाई टाल दी।
इस मामले में बिट्टा कराटे पर सतीश टिक्कू की हत्या का आरोप लगाया गया है। सतीश टिक्कू के भाई और याची महाराज कृष्ण टिक्कू ने इस याचिका में मजिस्ट्रेट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें एक सितंबर 2021 को मजिस्ट्रेट ने टिक्कू की याचिका को खारिज कर दिया था। इस याचिका में हत्याकांड की जांच पूरी कर चार्जशीट दायर करने संबंधी निर्देश देने की मांग की गई थी।