फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्र में टेंट और लंगर लगाने पर फारूक ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पवित्र अमरनाथ गुफा के नजदीक संवेदनशील क्षेत्र में टेंट और लंगर स्थापित किए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि वह इस बात की जांच कराए कि गुफा के इतने नजदीक संवेदनशील क्षेत्र में टेंट और सामुदायिक रसोई कैसे स्थापित किए गए, जो बादल फटने के बाद नाले में आई बाढ़ की चपेट में आ गए और श्रद्धालु इसका शिकार हो गए।
विज्ञापन

डॉ. अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि जिस स्थान पर गुफा के नजदीक टेंट और लंगर इस बार लगाए गए हैं मुझे नहीं लगता कि यहां पहले ऐसा होता था। इसके लिए पंजतरणी ज्यादा अच्छा क्षेत्र है। इसकी जांच की जरूरत है, हो सकता है कि यह एक मानवीय भूल हो। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिएं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
---------
अमरनाथ त्रास्दी के तथ्य देश के सामने रखे सरकार : यशवंत
श्रीनगर। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अमरनाथ हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सरकार से आग्रह किया है कि वह इस त्रास्दी के बारे तथ्य देश के सामने रखे। अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में यहां पहुंचे सिन्हा विपक्षी दलों के साथ बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सिन्हा ने कहा, मैं अमरनाथ त्रास्दी में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं। हम नहीं जानते कि कितने लोग मारे गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कई लोगों की जान चली गई है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम सच्चाई को सामने लाने की कोशिश करें। सरकार को त्रास्दी के बारे में देश के सामने तथ्य रखना चाहिए और कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें