माग्रेपोरा (बडगाम)। माग्रेपोरा में दो प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमले के बाद अन्य मजदूरों में दहशत में हैं। वीरवार को हुई वारदात के बाद से पुलिस आतंकियों की तलाश कर रही है। साथ ही जहां-जहां प्रवासी मजदूर रह रहे हैं वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
माग्रेपोरा स्थित ईंट के भट्टे पर काम करने वाले मंजीत ने बताया कि वीरवार रात को वह झुग्गी में बैठे थे। आपस में बातें कर रहे थे। मुंह ढके दो लोग आए और दो फायर कर भाग गए। बिहार के दिलखुश और गुरदासपुर का गोरिया गोली लगने से खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां दिलखुश की मौत हो गई, जबकि गोरिया का इलाज जारी है। मंजीत ने कहा कि इस घटना के बाद वह अब यहां नहीं रुकेंगे और घरों को वापस लौट जाएंगे।