फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की सभा से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सरपंच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होकर लौट रहे कुपवाड़ा के सरपंच की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि चार अन्य जनप्रतिनिधि व दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह सभी राज्य परिवहन निगम (एसआरटीसी) की बस से लौट रहे थे। बारामुला के पट्टन के पास बस की टिप्पर से भिड़ंत होने पर सात लोग घायल हो गए जिसमें सरपंच की मौत हो गई। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बारामुला में सड़क दुर्घटना में घायल फैयाज अहमद भट के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज की हिदायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में गुलगाम कुपवाड़ा के सरपंच फैयाज अहमद भट की मौत हो गई। इसके अलावा गूगलूसा कुपवाड़ा के हकीकत शाह, अब्दुल कयूम शाह, शेरवानीपोरा बारामुला निवासी अब्दुल जब्बार लोन, नटनूसा के अब्दुल अहमद खान कांस्टेबल अब्दुल हमीद भट व मोहम्मद इकबाल शेख घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें