फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपिया में सुरक्षा बलों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में आतंकी भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी हमले को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने जिले के बटगुंड इलाके में एक माइनॉरिटी गार्ड पोस्ट पर फायरिंग कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि आतंकी जंग ए बदर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सकते हैं। इसको लेकर पूरी घाटी में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था ताकि आतंकियों की किसी भी कार्रवाई को नाकाम बनाया जा सके।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आतंकियों ने बटगुंड इलाके में स्थित माइनॉरिटी गार्ड पोस्ट पर फायरिंग कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई पर आतंकी सेब के बगीचे से भाग निकले। आतंकियों की तलाश में आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें