फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकी घिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में वीरवार की देर रात आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन

जिले के तुर्कवानगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का भरपूर मौका दिया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद जवाबी फायरिंग से मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि अंधेरा तथा घनी आबादी वाला इलाका होने की वजह से पूरी एहतियात के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। पूरे इलाके को घेर रखा गया है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें