श्रीनगर। नेकां के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री रहे अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि इस तरह की बातें ऐसा ही शख्स कर सकता है, जिसका दिमाग काम नहीं कर रहा हो। संदीप मावा मेंटल अस्पताल में अपने दिमाग का इलाज कराएं।
राथर ने कहा कि 1993 के बाद मैं 12 साल कैबिनेट मंत्री रहा, 4 साल विपक्ष का नेता रहा। कुल 16 साल तक कैबिनेट स्तर का मंत्री रहा लेकिन आज भी श्रीनगर में किराये के मकान में रह रहा हूँ। कोई भी एक आदमी कह दे कि मैंने एक पैसा भी लिया है। बेटे पर लगाए आरोपों की जहां तक बात है, उसकी जांच पहले ही एजेंसियां कर रही हैं। मावा के लगाए गए आरोपों पर मैं अपनी संपत्ति की जांच करवाने के लिए तैयार हूं।