फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड हमला, दो जवान जख्मी, ग्रेनेड के साथ 4 मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आतंकियों ने बुधवार की शाम रैनावाड़ी इलाके में सीआरपीएफ के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंक दिया। धमाके में सीआरपीएफ का एक व जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गयी। वहीं ग्रेनेड फेंकने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पुलिस ने चार आतंकी मददगारों को बेमिना इलाके में चार ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। यह सभी लश्कर-ए-ताइबा के लिए काम कर रहे थे। जुबैर नाम का आरोपी सुरक्षा बल पर हथगोला फेंकने जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शहर के रैनाबाड़ी इलाके में आतंकियों द्वारा इलाके में सीआरपीएफ की 82 बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड थोड़ी दूरी पर फट गया जिसके चलते नाका पार्टी में तैनात दो जवानों को मामूली चोटें पहुंची। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। जबकि हमलावरों की तलाश में पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया गया।
उधर बुधवार शाम बेमिना चौक पर एक नाका चेकिंग के दौरान सौरा निवासी एक आतंकी मददगार जुबैर शेख को रोक कर सुरक्षाबलों ने उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया। इसके बाद पूछताछ मे उसने बताया कि उसे यह ग्रेनेड टेंगपोरा निवासी एक अन्य ओजीडब्ल्यू शमीम अहमद ने दिया था। शमीम ने कबूल किया कि उसने चार (4) हथगोले की एक खेप प्राप्त की थी और टेंगपोरा के अमीर रहमान डार, नौगाम के शाहिद अहमद मीर जुबैर शेख (पहला गिरफ्तार ओजीडब्ल्यू) को एक-एक ग्रेनेड सौंपा था। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर ग्रेनेड बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें