फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अगले 4 साल में दोगुना होगा बिजली का उत्पादन, प्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर- मनोज सिन्हा

Wed, 23 Mar 2022 05:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर अगले चार वर्षों में 3400 मेगावाट बिजली पैदा करने में सक्षम होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि जम्मू के बाद श्रीनगर में तीन फीडरों से जुड़े 5900 स्मार्ट मीटर घरों को हर दिन चौबीस घंटे बिना किसी कट के बिजली आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर घर में गुणवत्ता और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपराज्यपाल ने लोगों से स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली क्षेत्र में सुधार लाने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करने की अपील की।

विज्ञापन


 श्रीनगर में फीडर- पीरबाग 02, रावलपोरा एफ-05 और रावलपोरा एफ-04 को अब बिना किसी निर्धारित कटौती के चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति मिलेगी। इससे पहले 21 मार्च को उपराज्यपाल ने स्मार्ट मीटर से जुड़े जम्मू के 6603 घरों में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति दी जाने की घोषणा की थी।

केंद्र शासित प्रदेश बिजली क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर अगले चार वर्षों में 3400 मेगावाट बिजली पैदा करने में सक्षम होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि 70 सालों में प्रदेश में बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए। सिर्फ 3500 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि अगले चार वर्षों में बिजली के उत्पादन को दोगुना किया जाएगा।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने जेकेपीडीडी की ओर से निष्पादित 42 ट्रांसमिशन और वितरण प्रोजेक्ट को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे अब कश्मीर संभाग के सभी 10 जिलों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इससे संभाग के हरेक क्षेत्र में चहुंमुखी विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें