फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर फाइल्स फिल्म काल्पनिक: सज्जाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोकरनाग। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित द कश्मीर फाइल्स फिल्म को काल्पनिक करार देते हुए पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सजाद लोन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ऐसी फिल्मों के निर्माता देश को नफरत में डुबो देंगे। वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में एक जनसभा के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

लोन ने कहा कि ऐसे फिल्म निर्माता राज्यसभा में बैठने के लिए लालायित रहते हैं। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और अनुपम खेर अभिनीत फिल्म ने कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर एक बहस छेड़ दी है। लोन ने कहा मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि विवेक अग्निहोत्री को राज्यसभा की सीट दें, नहीं तो हम नहीं जानते कि वह और क्या बनाएंगे? आजकल एक नया फैशन चल रहा है, चाहे अनुपम खेर हों या विनोद सभी राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं। सरकार को उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाना चाहिए, नहीं तो वे इस देश को नफरत और नफरत में डुबो देंगे। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस पर लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके नेता झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें