श्रीनगर। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि नौगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुटभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा (टीआरएफ) से जुड़े थे और वर्ष 2021 से सक्रिय थे। पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों पर हमले की घटनाओं में शामिल थे।
आतंकवादी आदिल तेली अपने सहयोगियों के साथ 22 जून 2021 को मेंगनवारी नौगाम में इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार की हत्या और लुरगाम त्राल में जावेद अहमद मलिक की हत्या में भी शामिल था। इसके अलावा वह बरबरशाह श्रीनगर में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर ग्रेनेड हमले में भी शामिल रहा है, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी और तीन नागरिक घायल हो गए थे। इसी तरह, आतंकवादी शाकिर अहमद और यासिर अहमद 22 दिसंबर 2021 को अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा पुलिस स्टेशन के पास एएसआई मोहम्मद अशरफ की हत्या सहित कई आतंकी अपराध में शामिल था।