फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान समीर को पैतृक गांव में किया सुपुर्दे खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। टेरीटोरियल आर्मी के जवान समीर अहमद मल्ला को शुक्रवार को बडगाम जिले के पैतृक गांव लोकीपोरा में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। अंतिम यात्रा में सैन्य और पुलिस अधिकारियों के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए। बता दें, मल्ला का शव वीरवार को लाब्रेन दलवेश इलाके में मिला था। वह तीन दिन से लापता था।
विज्ञापन

पार्थिव शरीर शुक्रवार को पैतृक गांव लाया गया।
समीर अपने पीछे पत्नी, दो बेटे छोड़ गए हैं। समीर जम्मू में 62 राष्ट्रीय राइफल्स डोगरा में तैनात था और छुट्टी पर अपने घर आया था। सात मार्च को घर से निकला लेकिन लौटा नहीं। पत्नी रिफत ने पिछले हफ्ते ही बच्चे को जन्म दिया था। इसके अलावा जीओसी 15 कोर की ओर से सेना की 5 सेक्टर आरआर के कमांडर ने जवान को श्रद्धांजलि दी। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने वीरवार को कहा था कि पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें