फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांदरबल में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध, आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को 27 वर्षीय युवक ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को स्किम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नाला सिंध के तट पर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस दौरान अमीर हामिद छत पर चढ़ गया और खुद को आग लगा ली। पुलिस ने मौके पर ही आग बुझा दी। हालांकि आग की लपटों में वह झुलस गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों ने टीम को आने से रोकने के लिए गहरा गड्ढा खोद रखा था, जिससे भी बचाव में बाधा आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें