फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब कोई विकल्प नहीं बल्कि इस्लाम का दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/मुंबई। हिजाब विवाद में अब दंगल फेम अभिनेत्री जायरा वसीम भी कूद गई हैं। उन्होंने विवाद पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि हिजाब का कोई विकल्प नहीं बल्कि इस्लाम का एक दायित्व है।
विज्ञापन

कश्मीर में जन्मी जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट में लिखा कि यह गलत धारणा है कि हिजाब पहनना एक विकल्प है। अज्ञानता के कारण लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वह कृतज्ञता और विनम्रता के साथ हिजाब पहनती हैं। वह उन लोगों से नाराज है जो महिलाओं को इसे पहनने से रोकते हैं और धार्मिक आधार पर इन महिलाओं को परेशान करते हैं। एक महिला जो हिजाब पहनती है, वह उस ईश्वर द्वारा दिए गए दायित्व को पूरा कर रही है जिसे वह प्यार करती है। उन्होंने अपने पोस्ट को ट्विटर व इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि एक एजेंडा तैयार किया जा रहा है जहां महिलाओं को हिजाब और शिक्षा के बीच चयन करने के लिए कहा जा रहा है। मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ इस पूर्वाग्रह के कारण यदि ऐसा वातावरण बनता है जहां उन्हें शिक्षा और हिजाब के बीच एक को छोड़ने का फैसला करना हो तो यह अन्यायपूर्ण है। यह उन लोगों के साथ पक्षपात नहीं तो क्या है जो हिजाब का विरोध करते हैं। वसीम ने कहा कि वह इस बात से दुखी हैं कि इस मुद्दे को सशक्तीकरण से जोड़ा जा रहा है। एजेंसी।
-----------
2019 में अभिनय को कह दिया था अलविदा
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जायरा वसीम ने वर्ष 2019 में अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कहा था कि धर्म के प्रति उनकी आस्था में कार्यक्षेत्र बाधा बन रहा था। वसीम जिन्होंने वर्ष 2016 में दंगल, 2017 में सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म में अभिनय किया। उन्हें आखिरी बार द स्काई इज पिंक (2019) में देखा गया था।
विज्ञापन

-----------------
उडुपी से शुरू हुआ था विवाद
हिजाब विवाद पिछले महीने तब शुरू हुआ जब उडुपी के गवर्नमेंट पीयू कॉलेज में छह छात्राओं के हिजाब पहनकर कक्षा में आने के बाद कॉलेज में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसे निर्धारित ड्रेस कोड का उल्लंघन बताया गया था। इस मामले की सुनवाई कर्नाटक उच्च न्यायालय में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें