फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांदरबल में चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्ताऱ, चोरी की पांच कारें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चोरी की गाड़ियां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चोरी की 5 कारें बरामद की हैं। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह सभी गाड़ियां घाटी के बाहर से चोरी कर यहां लाई गई थीं। इनमें से एक हरियाणा नंबर की गाड़ी भी है। इसी नंबर की एक और गाड़ी हरियाणा में चल रही है। इससे यह लगता है कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है। इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त रियाज अहमद निवासी गांदरबल, रियाज अहमद राथर निवासी नसरुल्लापोरा बडगाम, शौकत अहमद निवासी बिजबिहाड़ा अनंतनाग, बिलाल अहमद डांगा निवासी डांगमोहल्ला वाकूरा और साखी राथर निवासी वाकूरा के तौर पर हुई है। चोरी के वाहनों की बरामदगी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से की गई है। बरामद किए गए वाहनों में क्रेटा, ब्रीजा, आई-20, मारुति स्विफ्ट और ऑल्टो कार शामिल है।
इन वाहनों में से कुछ जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों के हैं जबकि एक बिना नंबर और एक हरियाणा नंबर की गाड़ी है। एसएसपी निखिल बोरकर ने बताया कि इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें