फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला-बनिहाल ट्रैक पर 23 से हॉल्ट स्टेशन पर रुकेगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बारामुला-बनिहाल रेल सेक्शन पर 23 जनवरी से बडगाम तथा मजहोम स्टेशनों के बीच नदीगाम हॉल्ट स्टेशन शुरू करने का फैसला किया है। घाटी में रेलवे के चीफ एरिया मैनेजर साकिब अहमद ने बताया कि शुरुआत में केवल दिन में दो ट्रेनों का हॉल्ट नदीगाम स्टेशन पर रखा गया है।
विज्ञापन

23 जनवरी से नदीगाम स्टेशन पर रेल गाड़ी संख्या 74614 बारामुला-बनिहाल, स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04618 सुबह 8.50 मिनट पर जबकि वापसी में बनिहाल-बारामुला, स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04619 शाम 4.53 बजे ठहरेगी। दोनों दिशाओं में एक मिनट का ठहराव रखा गया है। बता दें, वर्ष 2017 में यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए उत्तरी रेलवे ने बडगाम तथा मजहोम स्टेशनों के बीच नदीगाम और रजवान हॉल्ट स्टेशन और काकपोरा तथा अवंतीपोरा स्टेशनों के बीच रत्नीपोरा हॉल्ट स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन इनमें से केवल नदीगाम हॉल्ट स्टेशन की शुरुआत होने जा रही है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते कार्य में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें