फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी छात्रों के खिलाफ दुष्प्रचार में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बाहर पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कथित रूप से ऑनलाइन दुष्प्रचार अभियान चलाने के आरोप में अनंतनाग जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान इफ्तिखार अहमद डार के रूप में हुई है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि पुलिस ने अनंतनाग से इफ्तिखार अहमद डार को बाहर पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ ऑनलाइन दुष्प्रचार अभियान चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार के दुष्प्रचार अभियान से छात्रों और अभिभावकों में रोष व्याप्त है। आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत अनंतनाग में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलवामा से लापता युवक के परिवार ने की घर वापसी की अपील
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद गांव के लापता हुए 16 वर्षीय इरफ ान अहमद शेख के परिवार ने घर वापसी की अपील की। लापता युवक के पिता अब्दुल रशीद शेख का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने बेटे से घर लौटने की अपील कर रहा है। उसके पिता द्वारा यह भी अपील की जा रही है कि अगर उनका बेटा किसी भी आतंकी संगठन के पास है तो वह उसे वापस भेज दें। पिता बेटे से अपील कर रहा है कि वह बेसहारा हो चुका है। इसलिए वह घर लौट आए। इरफ ान 17 जनवरी को घर से नमाज पढ़ने के लिए निकला था लेकिन उसके बाद नहीं लौटा। जब उसके आतंकवादी बनने की खबर इलाके में फैली तो पुलिस ने परिवार से पूछताछ की और उनसे कहा कि वह उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराए। हालांकि अभी पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि वह आतंकवाद में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें