श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के नारबल क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर बैंक के चार कर्मियों के संक्रमित होने के बाद शाखा को बंद कर दिया गया है। इससे पहले भी घाटी में कई जगह कर्मियों के संक्रमित होने से विभिन्न शाखाएं बंद की जा चुकी हैं.
बैंक अधिकारी ने बताया कि चार कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद शाखा को बंद कर दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को कोविड टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है।