फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में आग लगने से सात मकान राख, एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के आली कदल इलाके में आग लगने से से सात मकान जलकर राख हो गए। इस घटना में पांच स्थानीय लोग और एक दमकल कर्मचारी घायल हुआ है। इनमें से 56 वर्षीय महिला ने बाद में श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला बुरी तरह झुलस गई थी।
विज्ञापन

वहीं कुपवाड़ा जिले के रेडबुगहा के लोन मोहल्ला में दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। सेना ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाकर जानी नुकसान होने से बचा लिया। घटना में माली नुकसान काफी हुआ है। नजीर अहमद लोन के घर में आग लगी तो तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। इसमें सेना ने भी मदद की। जवानों ने मकान से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें