भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के विशेष न्यायाधीश नेरिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए पटवारी व उसके सहयोगी को जमानत दी है। 29 दिसंबर 2021 को एक व्यक्ति को राजस्व दस्तावेज उपलब्ध कराने के एवज में एक लाख से अधिक की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
कश्मीर की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के विशेष न्यायाधीश ने वीरवार को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए पटवारी व उसके सहयोगी को जमानत दे दी। दोनों को कोरोना संक्रमित होने के कारण सीडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पटवारी राजा मुदासिर और उसके सहयोगी नवाज हुसैन मीर को पिछले महीने 29 दिसंबर को एक व्यक्ति को राजस्व दस्तावेज उपलब्ध कराने के एवज में एक लाख से अधिक की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
एसीबी ने कहा कि मुख्तार अहमद राथर ने लिखित शिकायत की थी कि उसका मामा बच्चों के नाम पर भूमि का स्वामित्व हस्तांतरित करना चाहता है और इस काम के लिए आरोपी बडगाम के कठवार हलका के पटवारी राजा मुदासिर से संपर्क किया।
विज्ञापन
मुदासिर ने जमीन और राजस्व दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने 20000 के चेक पहले ही दे दिए। पटवारी एक लाख रुपये और मांग रहा था। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद स्वतंत्र गवाह के साथ टीम पटवार खाना पहुंची।
यात्रा के दौरान पटवारी का सहयोगी नवाज हुसैन मीर लगातार शिकायतकर्ता को फोन कर रहा था और मांग की गई रिश्वत की राशि की डिलीवरी के लिए तुरंत उक्त पटवार खाना पहुंचने के लिए कह रहा था। वहां पहुंचने पर राजा मुदासिर ने शिकायतकर्ता को राजस्व दस्तावेज सौंपे।
शिकायतकर्ता ने पटवारी के सामने एक ट्रंक पर पैसे रख दिए। जिसे नवाज हुसैन को पैसा उठाने के संकेत किए, उसके पैसा उठाते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को 12 जनवरी को जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद चेस्ट डिसीज अस्पताल में भर्ती कराया गया।