फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में प्रभावी रहा लॉकडाउन, बाजारों और सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कोरोना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन का व्यापक असर कश्मीर में दिख रहा है। लगातार दूसरे दिन रविवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों से रौनक गायब हो गई है।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए साप्ताहिक लॉकडाउन बहुत जरूरी था। फरवरी के पहले सप्ताह तक कोविड के मामलों में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर जिले में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर कोरोना जांच की जा रही है। श्रीनगर एयरपोर्ट के साथ सड़क मार्ग से घाटी में दाखिल होने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों की जांच हो रही है। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेस्टिंग के इंचार्ज डॉ. शबीर ने बताया कि एयरपोर्ट पर रोजाना 500 से अधिक टेस्ट किये जा रहे हैं। जो यात्री वहां से टेस्ट रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं या जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ली है उन्हें रियायत दी जा रही है।
कश्मीर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (केसीसीआई) के अध्यक्ष शेख आशिक अहमद ने बताया कि इस बार लॉकडाउन लागू करने की प्रशासन की कोई ठोस योजना नहीं थी, इसे अचानक से शनिवार की सुबह लागू किया गया। लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे लॉकडाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित व्यापारी वर्ग होता है। ऐसे में जब भी हालात में सुधार के लिए लॉकडाउन की जरूरत पड़ती है तो हमारी ओर से प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने पांच अगस्त, 2019 के बाद के नुकसान के आंकड़े बताते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद एक साल के बीच करीब 40 हजार करोड़ का नुक्सान घाटी के व्यापारियों को उठाना पड़ा। वर्ष 2021 में यह नुकसान लॉकडाउन के चलते 10 हजार करोड़ का था। आशिक ने कहा कि अगर 5 अगस्त, 2019 से लेकर अब तक देखें तो कुल मिलाकर करीब 50 हजार करोड़ का नुकसान घाटी के व्यापारियों को उठाना पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हालात जल्द सुधर जाएं और इस नुकसान में कमी दर्ज हो।
बिना मास्क ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान का चालान
श्रीनगर। साप्ताहिक लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासन ने भी सख्ती बरतनी शुरू क र दी है। नगर परिषदों के कर्मचारी हर जिले में प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए सक्रिय हैं। बारामुला में बिना मास्क ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान का चालान काट दिया गया। इसका वीडियो वायरल हुआ है, जो बारामुला जिले के मेन मार्किट का है। इसमें बारामुला नगर परिषद् के अध्यक्ष तौसीफ रैना भी कर्मचारियों के साथ प्रोटोकॉल का पालन करवाते दिखाई दे रहे हैं और उल्लंघन करने वालों को जुर्माना किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में अध्यक्ष तौसीफ रैना ने बाजार में ड्यूटी पर तैनात एक सेना के जवान का चालान काट दिया। जवान ड्यूटी के दौरान बिना मास्क के खड़ा था। तौसीफ ने बताया कि वह इस बात को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिले में बढ़ रहे कोविड के मामलों पर रोक लग सके। उन्होंने बताया कि बढ़ते मामलों को देख वह अपनी टीम के साथ लगातार बाजारों में औचक निरीक्षण करने निकलते हैं और जो कोई भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता दिखता है तो जुर्माना किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के नियम सबके लिए एक समान हैं और सबको इसका पालन करना चाहिए। रैना के अनुसार किसी को भी इन नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा चाहे वो कोई अधिकारी हो या फिर आम नागरिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें