फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में सुरक्षा तैयारियां जांचने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। एलएसी पर सुरक्षा हालात जानने के लिए सेना प्रमुख एमएम नरवणे दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लेह पहुंचे। उन्होंने पूर्वी लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरान कर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली। विषम परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा में डटे जवानों का हौसला भी बढ़ाया। दुश्मन की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की हिदायत दी। नरवणे का दौरा चीन के साथ लगातार सीमा पर चल रहे विवाद के बीच है। दोनों देशों ने अपनी सेनाओं को अग्रिम इलाके में तैनात है।
विज्ञापन

लद्दाख में एलएसी पर सुरक्षा हालात जानने के लिए सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे ने अग्रिम इलाकों का दौरा किया। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी लेने के बाद उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला भी बढ़ाया। नरवणे ने एलएसी पर किसी भी चुनौती से निपटने की तैयारियां जांचीं। सेना अध्यक्ष ने जवानों के ऊंचे मनोबल को सराहते हुए कहा कि सेना की ऑपरेशनल तैयारी को प्राथमिकता से बनाए रखें। उन्होंने पूर्वी लद्दाख में रेजंगला युद्ध स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले नरवणे ने अप्रैल में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पूर्वी लद्दाख व सियाचिन सेक्टर का दौरान कर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की थी। उनके साथ उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें