फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के लोग अलगाववादियों का खेल समझ चुके हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर में सेना की 15वीं कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि कश्मीर के लोग आज काफी खुश हैं। लोग अलगाववादियों का खेल समझ चुके हैं। अब उनके साथ कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में घाटी में हालात बहुत अच्छे हैं और लोगों को यह चिंता करने की जरूरत नहीं कि एलओसी पर क्या चल रहा है। पांडे बारामुला के उड़ी सेक्टर के बोनियार में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

जीओसी ने कहा, स्थिति बहुत अच्छी है। आज चारों तरफ अच्छी संख्या में पर्यटक हैं, अच्छे से पर्यटन चल रहा है, हर जगह होटल फुल हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह प्रार्थना करनी चाहिए कि हालात ठीक रहें। एलओसी को लेकर कहा कि थोड़ी बहुत छिटपुट घटनाएं होती रहेंगी। वह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हम एलओसी पर किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। कश्मीर के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है कि एलओसी पर क्या हो रहा है।
कश्मीर के 10 आर्मी गुडविल स्कूलों में डिजिटल कक्षाओं का शुभारंभ
इससे पहले कोर कमांडर ने कश्मीर के 10 आर्मी गुडविल स्कूलों में डिजिटल कक्षाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के आने और उसके प्रभाव के मद्देनजर सेना ने आर्मी गुडविल स्कूलों में मौजूदा शिक्षण पद्धतियों में नवोन्मेषी परिवर्तन किए हैं। ऐसे ही एक प्रयास के तहत सेना ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के सहयोग से बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और अनंतनाग जिलों में 10 आर्मी गुडविल स्कूलों में कक्षाओं का उन्नयन और डिजिटलीकरण करने के लिए एक परियोजना शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के जरिये 128 कक्षाओं को स्मार्ट कक्षाओं में बदलना शामिल है जिससे शिक्षण प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आएगा। कुल 3.1 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए पीजीसीआईएल ने अपनी सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) पहल के तहत वित्तीय मदद दी है और गुरुग्राम स्थित आईड्रीम्स लिमिटेड इसे निष्पादित कर रही है। परियोजना पर काम मार्च 2020 में शुरू हो गया था लेकिन कोरोना के कारण इसे पिछले साल अप्रैल से सितंबर तक रोक दिया गया था। अब तक कुल 28 में से 16 आर्मी गुडविल स्कूलों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। हमें उम्मीद है कि शेष 12 स्कूलों का भी डिजिटलीकरण जल्द हो जाएगा। इससे कश्मीर घाटी के इन स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चे नवीनतम शिक्षण तकनीकों का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें