श्रीनगर। अमृतसर में बेअदबी की घटना के विरोध में सिखों ने रविवार को यहां प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर घटना का विरोध किया। उनकी मांग थी कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती के साथ रोक लगनी चाहिए। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
बता दें कि शनिवार को अमृतसर के हरमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश करने वाले युवक को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला था। युवक ने सचखंड के अंदर बने जंगले से कूद कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की कोशिश की थी। इस दौरान युवक ने वहां रखी किरपाण भी उठा ली थी। वहां मौजूद सेवादारों ने उसे पकड़ कर एसजीपीसी के हवाले कर दिया। एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने दावा किया कि वहां मौजूद लोगों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला।