श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सीआरपीएफ कर्मी ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि गुंड सीआरपीएफ कैंप में तैनात 118 बटालियन के कर्मी देवनाथ यादव (41) ने ड्यूटी के दौरान खुद की सर्विस राइफल से रविवार की सुबह गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देवनाथ को खून से लथपथ गिरे देखा। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार देवनाथ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।