श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में अज्ञात व्यक्ति ने एक लड़की पर एसिड फेंक दिया। हमले में लड़की झुलस गई। उसे इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएसएस में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि शोपियां के केलेर त्राल चक इलाके में मंगलवार दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति ने 18 वर्षीय लड़की पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गया। हमले में लड़की का चेहरा बाल-बाल बच गया लेकिन शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। लड़की को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह अस्पताल (एसएमएचएस) में रेफर कर दिया गया। शोपियां पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएमएचएस के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. कंवलजीत सिंह ने कहा कि लड़की के चेहरे और बाएं कंधे पर जख्म है। उसकी हालत स्थिर है, लेकिन फिलहाल उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।