बता दें कि पहले 31 मई को ही यह फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 5 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल हज यात्रा के लिए भारत का कोटा कुल 79,237 यात्रियों का है, जिसमें से जम्मू-कश्मीर से कुल 5196 लोग हज पर जाएंगे।
10 जगहों से हज यात्री भर सकते हैं उड़ान
इस बार देश में 10 आरोहन केंद्र बनाए गए हैं, जहां से हज यात्री हज के लिए जा सकते हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, श्रीनगर, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल है। इस साल हज के लिए करीब 90,000 से ज्यादा आवेदन मिले।
कोरोना के नियमों का पालन है जरूरी
कोरोना काल में दो साल हज यात्रा निरस्त होने के बाद सऊदी अरब सरकार ने इस बार कुछ खास गाइडलाइन के साथ हज यात्रा की अनुमति दी है। इसमें यात्रियों के लिए कोविड वैक्सीन लगी होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। सऊदी अरब की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार इस साल 65 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। उन पर प्रतिबंध का यह फैसला कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा कि, दूसरे देशों से आने वाले लोगों को निगेटिव कोविड रिपोर्ट पेश करनी होगी और जरूरी नियमों का पालन करना होगा।