सैन्य अधिकारी गिरीश कालिया ने बताया कि गुरुवार को जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया गया। गोलीबारी के दौरान दो आतंकी ढेर हो गए। ऑपरेशन पूरे दिन जारी रहा, जिसमें बाद में तीन और आतंकियों को मार गिराया गया। कुल पांच आतंकी मारे गए।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर पिछले आठ महीनों में आठ बार घुसपैठ की कोशिश की गई। सभी घुसपैठ की कोशिशों को सर्तक सैनिकों ने नकाम किया है। इस दौरान 27 आतंकवादी मारे गए और हथियार गोला बारूद के साथ ही नशीले पदार्थो की बरामदगी की गई। ये बातें 28 इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी गिरीश कालिया ने शुक्रवार को प्रेसवार्त को दौरान बताईं।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारी गिरीश कालिया ने बताया कि गुरुवार को जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया गया। गोलीबारी के दौरान दो आतंकी ढेर हो गए। ऑपरेशन पूरे दिन जारी रहा, जिसमें बाद में तीन और आतंकियों को मार गिराया गया। कुल पांच आतंकी मारे गए। इस दौरान मौके भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वार्ता के दौरान कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) युगल मन्हास ने बताया कि कुपवाड़ा में विशेष सूचना पर सेना और पुलिस ने सयुंक्त अभियान चलाया। पुलिस और सेना समन्वय के साथ कार्य कर रही है।
जीओसी ने कहा कि सीमा पार से जम्मू कश्मीर में शांति भंग करने की लगातार कोशिश की जा रही हैं। सुरक्षा बलों ने ऐसे सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। वीर जवानों के अथक प्रयासों से स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है, जिससे विकास और पर्यटन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।