फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: इस साल 62 आंतकी मारे गए, 47 लोकल और 15 विदेशी दहशतगर्द हुए ढेर

Thu, 28 Apr 2022 12:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक 62 आतंकियों को ढेर कर दिया है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि इस साल अब तक 47 लोकल और 15 विदेशी दहशतगर्द शामिल हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस साल अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 62 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए दहशतगर्दों में लश्कर-ए-तैयबा के 39, जेईएम के 15, एचएम के 6 और अल-बद्र के 2 सदस्य शामिल रहे हैं। इनमें 47 लोकल और 15 विदेशी दहशतगर्द शामिल हैं। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


बीते दिसंबर में सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 5 अगस्त 2019 के बाद घाटी में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटा। इसके पहले की 841 दिनों में 843 आतंकी घटनाएं हुई थीं। यानी, अनुच्छेद 370 हटने के पहले औसतन रोज एक आतंकी घटना होती थी। 370 हटने के बाद के 841 दिन में घाटी में केवल 496 आतंकी घटनाएं हुईं। इस लिहाज से घाटी में होने वाली आतंकी घटनाओं में करीब 42 फीसदी की कमी आई है।

वहीं, दो फरवरी 2022 को भी सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 5 अगस्त 2019 से 26 जनवरी 2022 तक घाटी में कुल 541 आतंकी घटनाएं हुईं हैं। इन घटनाओं में 439 आतंकवादी मार गिराए गए। इन आतंकी हमलों में हमारे 98 जवान शहीद हुए। वहीं, 109 आम नागरिकों की भी मौत हुई। करीब 5.3 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति का भी नुकसान हुआ। दिसंबर 2020 से लेकर नवंबर 2021 तक सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर से 12 आतंकवादियों को जिंदा पकड़ा, जबकि 165 को मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें