फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Shopian: शोपियां के शिरमल में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, कई दहशतगर्दों के घिरे होने की संभावना

Sat, 25 Jun 2022 08:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

सुरक्षा बलों को इस इलाके में कुछ आतंकी एक्टिविटी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार देर शाम आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ शोपियां के शिरमल इलाके में हो रही है। सुरक्षा बलों को इस इलाके में कुछ आतंकी एक्टिविटी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन


सुरक्षा बल के जवान आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक यहां कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें