फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीपीएस के बढ़ते मामले खतरे की घंटी : कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिस रफ्तार से नारकोटिक्स के मामले बढ़ रहे हैं, यह पूरे समाज के लिए खतरे की घंटी है। इससे अन्य अपराध भी बढ़ रहे हैं। तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्रीनगर सुधीर कुमार खजूरिया ने इस टिप्पणी के साथ एनडीपीएस मामले के दो आरोपियाें की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

शेख नसीर अहमद निवासी बटवाड़ा श्रीनगर और आसिफ अहमद शेख निवासी गंदबल सोईतेंग श्रीनगर को पुलिस ने 278 जुलाई को स्कूटी पर जाते पकड़ा था। दोनों के कब्जे से खानयार थाना पुलिस ने नशीली दवा की 146 बोतलें बरामद की थीं। जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि युवा वर्ग नशे की दलदल में धंसता जा रहा है। ड्रग्स हमारे समाज को बद से बदतर हालत में ले जा रहे हैं। लिहाजा इससे जुड़े मामलों में किसी तरह की नरमी नहीं दिखाई जा सकती। नशा अब आपराधिक गतिविधियों की धुरी बनता जा रहा है, जिसे रोकने के लिए न्यायिक उपाय भी जरूरी हैं। इसका एक तरीका न्यायालय के आदेश भी हो सकते हैं, जो समाज को सीधा और स्पष्ट संदेश देकर ड्रग्स की भयावहता से अवगत करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें