फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर फिर बना हॉटस्पॉट, दस दिन का सख्त कोरोना कर्फ्यू लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर फिर से कोरोना संक्रमण मामलों का हॉटस्पॉट बन गया है। प्रदेश के कुल मामलों में 60 फीसदी मामले श्रीनगर से सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने दस दिन का सख्त कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। मंगलवार से शुरू हुए दस दिवसीय कर्फ्यू में जगह-जगह बैरिकेड और तारबंदी पाबंदियां लागू कर दी गईं। स्कूलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की गतिविधियां ठप हो गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने लोगाें से अपील की है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर की तरह ही श्रीनगर के लोगों को विशेष एहतियात बरतते हुए सहयोग करना होगा। लापरवाही होने पर श्रीनगर कोरोना की तीसरी लहर का स्रोत बन सकता है।
विज्ञापन

---
17 दिन से लगातार मिल रहे संक्रमित
श्रीनगर नगर निगम के पांच वार्डों लाल बाजार, हैदरपोरा, छानपोरा और बेमिना के दो इलाकों से लगातार कई संक्रमित मिल रहे हैं। प्रदेश के कुल मामलों में यह करीब 60 फीसदी हैं। जिला उपायुक्त श्रीनगर मोहम्मद एजाज असद ने कहा कि शॉपिंग कांप्लेक्स, बाजार, सैलून, हज्जाम, रेस्तरां व शिक्षा संस्थान बंद रखे गए हैं। शादी-निकाह में 20 व जनाजे के लिए 10 लोगाें के जाने की अनुमति है। जम्मू-कश्मीर में कुल 1199 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 597 श्रीनगर जिले से हैं। जिले में रोजाना 40 से 60 की औसत से केस आ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 138 नए संक्रमित पाए गए, जिनमें 59 श्रीनगर से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें