श्रीनगर और शारजाह के बीच हर सप्ताह पांच उड़ानों के संचालन को नियमित आधार पर संचालन की मंजूरी मिल गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। इससे कश्मीर से शारजाह जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने श्रीनगर और शारजाह के बीच हर सप्ताह पांच उड़ानों के संचालन को नियमित आधार पर संचालन की मंजूरी दे दी है। इससे कश्मीर से शारजाह जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने श्रीनगर-शारजाह के लिए प्रति सप्ताह 5 उड़ानों के लिए नियमित रूप से मंजूरी दे दी है।' इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर्यटन और उद्योग क्षेत्रों को बढ़ाने के लिए हवाई संपर्क को लगातार मजबूत बना रहे हैं और इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।