फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम: राहुल भट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी, कश्मीर पंडित कर्मचारी बोले- सुरक्षित जगह पर की जाए तैनाती

Thu, 19 May 2022 03:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीएम पैकेज के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की एक ही मांग है कि उन्हें सुरक्षित जगह पर नौकरी करने के लिए भेजा जाए। हम सरकार पर भरोसा करते हुए यहां नौकरियां करने आए थे लेकिन यह नहीं पता था कि हमें यह सब झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
Budgam Kashmiri Pandits Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में बडगाम में 8वें दिन भी कश्मीरी पंडितों का प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार को यहां धरने पर बैठे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए और पीएम पैकेज के बांड को रद्द किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम पैकेज के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की एक ही मांग है कि उन्हें सुरक्षित जगह पर नौकरी करने के लिए भेजा जाए। हम सरकार पर भरोसा करते हुए यहां नौकरियां करने आए थे लेकिन यह नहीं पता था कि हमें यह सब झेलना पड़ेगा।
 
इससे पहले बुधवार को बडगाम के शेखपोरा में भी कश्मीरी पंडितों ने एक कैंडल मार्च निकाला था। उनकी भी यही मांग थी कि सरकार ने जो बांड उनसे लिखवाया है, उसे रद्द किया जाए और साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। वहीं, श्रीनगर में भी कश्मीरी पंडितों का अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें