फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी: कश्मीर से टूटा पर्यटन का भरोसा; सर्वदलीय बैठक में कहा- हुकूमत दे मुंहतोड़ जवाब

Tue, 06 May 2025 01:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और दर्दनाक बताते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या की। उन्होंने कहा कि इस हमले से कश्मीर का पर्यटन प्रभावित हुआ है और सरकार को इसका करारा जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर  प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे एक कायरतापूर्ण हमला बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ इंसानियत के खिलाफ है, बल्कि कश्मीर में पर्यटन पर भी असर पड़ा है।

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा हमने देखा है कि कैसे पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की जान ले ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने बच्चों और महिलाओं को अलग किया, पुरुषों से उनका धर्म पूछा और उन लोगों को मार डाला जो कलमा नहीं पढ़ सके।

उनका कहना था कि देश के लिए यह बर्बरता एक गंभीर चेतावनी है और सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। ओवैसी ने ऑल पार्टी मीटिंग में भी इसे उठाया और सख्त कार्रवाई की सलाह दी है।
विज्ञापन


पर्यटन पर असर की चिंता
ओवैसी ने पर्यटन पर असर की चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसी घटनाओं से कश्मीर की सुंदरता और पर्यटन उद्योग दोनों को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि पहलगाम जैसे शांत और सुंदर इलाके में इस तरह की हिंसा न केवल स्थानीय लोगों को डराती है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का भरोसा भी तोड़ती है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 7 मई को होगी मॉक ड्रिल: आपदा से निपटने की तैयारी जोरों पर...डल झील पर SDRF का लाइव अभ्यास; जाने क्या न करे?



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें