फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच फंसे 61 पर्यटकों को सेना ने बचाया

Mon, 18 Dec 2023 01:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गुलमर्ग में लगातार बर्फबारी के बाद पर्यटक फंस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बर्फबारी के कारण तापमान में आई गिरावट के बाद पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
Gulmarg Kashmir - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में स्थित चिनार वॉरियर्स ने बर्फबारी में फंसे 61 पर्यटकों को बचाया है, जिनमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। यह घटना शनिवार देर रात गुलमर्ग की है। सूचना के बाद सैन्य जवानों ने उन्हें निकाल कर हीटिंग व्यवस्था, स्लीपिंग बैग और गर्म भोजन मुहैया करवाने के साथ ही रहने की व्यवस्था की। इसके लिए पर्यटकों ने सेना का आभार जताया है। 

विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार बर्फबारी के बाद पर्यटक फंस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बर्फबारी के कारण तापमान में आई गिरावट के बाद पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 

उधर, बर्फबारी के बाद यह जगह विंटर वंडरलैंड में बदल गई। बर्फबारी के कारण इलाके में कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिस कारण स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि चिनार योद्धाओं ने घाटीवासियों और पर्यटकों की मदद की है। 
विज्ञापन


चिनार योद्धा सेना की एक्ससी कोर का हिस्सा है, जिन्हें चिनार कोर के नाम से जाना जाता है। वे कश्मीर घाटी में सैन्य अभियानों सहित पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन से देश की सीमाओं की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें